Breaking News

रुद्रपुर रोडवेज के सामने ठेली बनी जाम और हादसों की वजह, प्रशासन और नगर निगम की चुप्पी पर सवाल

0 0
Share

रुद्रपुर रोडवेज के सामने ठेली बनी जाम और हादसों की वजह, प्रशासन और नगर निगम की चुप्पी पर सवाल

रुद्रपुर (ख़बरीलाल ख़ोज) : रुद्रपुर रोडवेज बस अड्डे के पास रामलीला ग्राउंड के ठीक सामने सड़क पर लगने वाली ठेली आज आमजन के लिए भारी परेशानी और खतरे का कारण बन चुकी है। रोडवेज गेट के ठीक सामने सड़क पर ठेली लगाए जाने से रोजाना भीषण जाम की स्थिति बनी रहती है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह से लेकर शाम तक यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बसों, ऑटो और दोपहिया वाहनों की आवाजाही के बीच सड़क पर ठेली होने से कई बार बाइक सवार ठेली से टकरा चुके हैं, जिसमें कई लोग चोटिल भी हुए हैं।

आज बाजार की ओर से आ रहे एक बाइक सवार की ठेली से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार को गंभीर चोटें आई हैं।

सबसे गंभीर सवाल यह है कि इतनी घटनाओं और लगातार जाम के बावजूद नगर निगम और प्रशासन आखिर क्यों मौन है?
क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है?
रोडवेज जैसे व्यस्त स्थान पर सड़क घेरकर ठेली लगना न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि आम लोगों की जान के साथ खिलवाड़ भी है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार इस समस्या की शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
अब सवाल उठता है कि
क्या प्रशासन किसी दबाव में है?
या फिर किसी दुर्घटना के बाद ही नींद खुलेगी.?
जनता की मांग है कि ठेली को तत्काल हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से पहले हालात संभाले जा सकें।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!