Breaking News

होली से पहले मिलावटखोरों पर धावा: रुद्रपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 7 मिठाइयाँ जांच के घेरे में

0 0
Share

होली से पहले मिलावटखोरों पर धावा: रुद्रपुर में खाद्य विभाग की छापेमारी, 7 मिठाइयाँ जांच के घेरे में

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर। होली पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जनपद में सघन जांच अभियान चलाया। उत्तराखंड के सचिव स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे के निर्देश पर ऊधम सिंह नगर में औचक छापेमारी की गई।
खाद्य सुरक्षा उपायुक्त कुमाऊं मंडल डॉ. राजेन्द्र सिंह कठायत के नेतृत्व में सहायक आयुक्त (खाद्य संरक्षा) ललित मोहन पाण्डे, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा साह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशा आर्या की टीम ने रुद्रपुर स्थित एक दर्जन से अधिक मिष्ठान प्रतिष्ठानों और निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मावा बर्फी, मावा पेड़ा, बालूशाही, लड्डू, मिल्क केक, कलाकंद और गुजिया सहित कुल सात मिठाइयों के नमूने लिए गए। सभी नमूनों को सील कर राज्य खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने मानक के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, वैध लाइसेंस प्रदर्शित करने तथा खरीद बिलों पर एफएसएसएआई लाइसेंस नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। बिना पंजीकरण या लाइसेंस के खाद्य कारोबार करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विभाग ने आमजन से अपील की है कि मिठाई खरीदते समय निर्माण तिथि, उपभोग की अंतिम तिथि और लाइसेंस अवश्य जांचें। किसी भी शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर 18001804246 पर संपर्क किया जा सकता है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!