रुद्रपुर पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, 05 आरोपी दबोचे

रुद्रपुर : वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस टीम ने विभिन्न न्यायालयों से जारी पांच वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया।
जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर के निर्देशन में दिनांक 18 फरवरी 2026 को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नवाब अली पुत्र मुन्ने निवासी रेशम बाड़ी, आकाश वाल्मीकि पुत्र राजपाल निवासी वार्ड नंबर 19 खेड़ा वाल्मीकि बस्ती, अमन पुत्र राजू निवासी वार्ड नंबर 19 खेड़ा वाल्मीकि बस्ती, अमृत सिंह पुत्र लखबीर सिंह निवासी रायपुर तथा कुलविंदर सिंह उर्फ राजवीर पुत्र जसपाल निवासी अर्जुनपुर शामिल हैं।
पुलिस टीम में उ0नि0 कविंदर शर्मा, उपनिरीक्षक दीपक बहुगुणा, अपर उपनिरीक्षक नवीन जोशी, कांस्टेबल कृष्ण प्रसाद, महेंद्र कुमार, ताजवीर शाही एवं कृष्णा शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। फरार आरोपियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।



