रंगों में घुली सेवा की मिठास: सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट ने जरूरतमंद बच्चों संग मनाई होली

ख़बरीलाल खोज(मनीश बावा) रुद्रपुर: रंगों के पावन पर्व होली पर सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा जरूरतमंद एवं गरीब बच्चों के साथ प्रेमपूर्वक होली उत्सव मनाया गया। इस खास अवसर पर बच्चों को रंग, मिठाई, चिप्स, बिस्कुट और वस्त्र वितरित कर उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी गई। पूरा वातावरण रंगों और खुशियों से सराबोर नजर आया।
संस्था के अध्यक्ष रामवीर यादव एवं कोषाध्यक्ष अलका अरोड़ा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित वर्ग तक खुशियां पहुंचाना ही संस्था का उद्देश्य है और आगे भी यह सेवा अभियान निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सचिन खुराना, सार्थक शर्मा, अंकित, राहुल, प्रीति, राजू एवं ललित राजेश भैया जी सहित सेवा क्रांति वेलफेयर ट्रस्ट की पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।
अंत में संस्था ने सभी समाजसेवियों और सक्षम नागरिकों से अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की सहायता हेतु सहयोग प्रदान करें, ताकि समाज में सेवा और मानवता की यह भावना निरंतर बनी रहे।



