Breaking News

गैस की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से ही लें सिलेंडर: सांसद अजय भट्ट

0 0
Share

गैस की कोई कमी नहीं, होम डिलीवरी से ही लें सिलेंडर: सांसद अजय भट्ट
रुद्रपुर/नैनीताल। नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद Ajay Bhatt ने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा है कि घरेलू एलपीजी गैस की किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से धैर्य बनाए रखने और गैस सिलेंडर होम डिलीवरी के माध्यम से ही प्राप्त करने की अपील की है।
सांसद भट्ट ने इस संबंध में राज्य के मुख्य सचिव Anand Vardhan तथा नैनीताल और उधम सिंह नगर के जिला अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर गैस वितरण व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गैस सिलेंडरों का आवंटन बेहतर और पारदर्शी व्यवस्था के तहत किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि लोकसभा में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम उत्पादों और गैस की कोई कमी नहीं है। ऐसे में लोगों को बिना घबराए गैस बुकिंग करानी चाहिए और होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर प्राप्त करना चाहिए।
सांसद भट्ट ने नैनीताल के जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal और उधम सिंह नगर के जिलाधिकारी Nitin Bhadoria से भी बात कर निर्देश दिए कि गोदामों पर भीड़ और लंबी कतारें न लगें, इसके लिए होम डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक सुचारु और पारदर्शी बनाया जाए।
साथ ही उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गैस बुकिंग में जो तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं, उन्हें गैस एजेंसियों के माध्यम से दूर किया जाए। इस पर अधिकारियों ने बताया कि ऑफलाइन गैस बुकिंग समेत अन्य विकल्प भी शुरू कर दिए गए हैं और लोगों से होम डिलीवरी के माध्यम से ही गैस लेने की अपील की जा रही है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!