Breaking News

काम में ढिलाई नहीं चलेगी — कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का रुद्रपुर में सख्त निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण और विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

0 0
Share

काम में ढिलाई नहीं चलेगी — कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत का रुद्रपुर में सख्त निरीक्षण, लंबित मामलों के निस्तारण और विकास कार्यों में तेजी के निर्देश

 

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा )रुद्रपुर: कुमाऊँ मंडल के आयुक्त एवं जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दीपक रावत ने मंगलवार को जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित आवेदनों और पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने प्राधिकरण में दर्ज विभिन्न वादों की स्थिति का जायजा लिया तथा नियमनित क्षेत्र से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन मानचित्रों की स्वीकृति प्रक्रिया की समीक्षा करते हुए ई-मानचित्र प्रणाली को और तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही मानचित्रों पर निर्णय लिया जाए।
मंडलायुक्त ने प्राधिकरण की वित्तीय स्थिति और राजस्व वसूली की भी समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय से पूरा किया जाए। प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न सिविल कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई, जिस पर उन्होंने वर्तमान में चल रहे, प्रस्तावित और पूर्ण हो चुके कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता की समीक्षा की।
इसके बाद मंडलायुक्त ने कलेक्ट्रेट परिसर में लगभग 17.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन जिला विकास प्राधिकरण कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और निर्धारित समय सीमा के भीतर भवन निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एनएच-87 पर डीडी चौक से त्रिशूल चौक तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी जायजा लिया। इस दौरान संबंधित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और सभी कार्य पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएं।
मंडलायुक्त ने अधिकारियों को जन शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, उपाध्यक्ष जिला विकास प्राधिकरण जय किशन, सचिव पंकज उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक क्राइम जितेंद्र चौधरी, नगर आयुक्त शिप्रा जोशी, उप जिलाधिकारी ऋचा सिंह, अभय प्रताप सिंह, गौरव पाण्डेय, रविंद्र जुआठा, अधीक्षण अभियंता लोनिवि अनिल पांगती, अधिशासी अभियंता गजेंद्र सिंह, अधिशासी अभियंता प्राधिकरण नरेंद्र नवानी, जल संस्थान के तरुण शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!