Breaking News

बिंदुखेड़ा में कुश्ती दंगल का शुभारंभ, समाजसेवी भारत भूषण चुघ रहे मुख्य अतिथि

0 0
Share

बिंदुखेड़ा में कुश्ती दंगल का शुभारंभ, समाजसेवी भारत भूषण चुघ रहे मुख्य अतिथि

रुद्रपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी भारत भूषण चुघ ने बिंदुखेड़ा में आयोजित 74वें विशाल कुश्ती दंगल मेले का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने पहलवानों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।

दंगल के फाइनल मुकाबले में झंडी वाली कुश्ती में अवतार सिंह (काशीपुर) ने आसिफ (दिल्ली) को पराजित कर इस वर्ष की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। विजेता अवतार सिंह और उपविजेता आसिफ को नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान कर दंगल का समापन किया गया। इस कुश्ती दंगल में देशभर से नामी पहलवानों ने भाग लिया।

दंगल से पूर्व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में अरदास की गई, जिसके पश्चात मेले का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि भारत भूषण चुघ ने कहा कि लोहड़ी, माघी और मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा एवं ग्राम सभा बिंदुखेड़ा द्वारा पिछले कई दशकों से इस विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें दूर-दराज से आए पहलवान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं।

उन्होंने कहा कि कुश्ती शारीरिक और मानसिक विकास का उत्कृष्ट माध्यम है। पहले इसे गांवों का खेल माना जाता था, लेकिन आज कुश्ती ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बना ली है और युवा वर्ग इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी बिंदुखेड़ा की ओर से भारत भूषण चुघ को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान काबल सिंह, अमरजीत सिंह, भजनीक सिंह, किशन मोर्चा के प्रदेश मंत्री धीरेंद्र मिश्रा, सोना सिंह, विचित्र सिंह, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, बलकार सिंह, जोगेंद्र सिंह, इंद्रजीत सिंह, हरपाल सिंह, प्रीतम सिंह, सूरज आर्य, सत्ता कोली, अजय मिश्रा, सोनू शर्मा, मोंटू आर्य, पवन सागर सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

दंगल के साथ-साथ आयोजित विशाल लोहड़ी मेले में हजारों लोगों ने भाग लिया और मेले का भरपूर आनंद उठाया।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!