Breaking News

राष्ट्रपति भवन में लगने वाली प्रदर्शनी के लिए रूद्रपुर नगर निगम का हुआ चयन – प्रदर्शनी में ‘फुलवारी’ समूह के उत्पाद बनेंगे आकर्षण

0 0
Share

राष्ट्रपति भवन में लगने वाली प्रदर्शनी के लिए रूद्रपुर नगर निगम का हुआ चयन
– प्रदर्शनी में ‘फुलवारी’ समूह के उत्पाद बनेंगे आकर्षण

रूद्रपुर। शहर के लिए गर्व का क्षण है कि रूद्रपुर नगर निगम को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन के अमृत उद्यान में आयोजित होने वाली प्रदर्शनी में शामिल होने का न्यौता मिला है। यह प्रदर्शनी 2 से 7 सितम्बर 2025 तक आयोजित होगी, जिसमें नगर निगम से जुड़े स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगे।

महापौर विकास शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति भवन परिसर आमजन के लिए 16 अगस्त से 14 सितम्बर तक ऽोला गया है। इसी क्रम में डे.एन.यू.एल.एम योजना के अंतर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के कार्यों की राष्ट्रीय प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है। उत्तराखण्ड राज्य के स्वयं सहायता समूह के उत्पादों की प्रदर्शनी के लिए दिनांक 2 सितम्बर से 7सितम्बर की समयावधि निर्धारित की गयी है। इसमें उत्तराखण्ड से केवल तीन नगर निकायों का चयन हुआ है, जिनमें रूद्रपुर नगर निगम भी शामिल है। रूद्रपुर के अलावा देहरादून नगर निगम और नगर पालिका चंपावत का चयन किया गया है। महापौर ने बताया कि रूद्रपुर नगर निगम के ‘फुलवारी’ स्वयं सहायता समूह की ओर से हैंडीक्राफ्रट्स, हैंडलूम, डेकोरेटिव प्रोडक्ट्स और शहद सहित कई तरह के उत्पाद प्रदर्शनी में आकर्षण का केंद्र होंगे।

महापौर विकास शर्मा ने कहा यह हमारे नगर निगम और यहां की महिलाओं के लिए बड़ी उपलब्धि है। राष्ट्रपति भवन जैसी प्रतिष्ठित जगह पर हमारे शहर की महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पादों का प्रदर्शन होना, उनकी मेहनत और हुनर को राष्ट्रीय पहचान दिलाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। रूद्रपुर नगर निगम भी इसी सोच के साथ काम कर रहा है। हम महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए हर संभव अवसर उपलब्ध कराते हैं। समय-समय पर स्थानीय आयोजनों में भी महिला समूहों के उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। अब दिल्ली में यह अवसर मिलने से इनके हौसले और बढ़ेंगे तथा इन्हें नई पहचान मिलेगी।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share