Breaking News

ट्रांजिट कैम्प को मिली बड़ी सौगात

0 0
Share

ट्रांजिट कैम्प को मिली बड़ी सौगात

– दुर्गा पूजा मैदान बनेगा ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’

– शासन ने सौंदर्यीकरण के लिए 1.59 करोड़ का किया अनुमोदन

 

रुद्रपुर। शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। महापौर विकास शर्मा के अथक प्रयासों से ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। शासन ने दुर्गा पूजा मैदान को भव्य रूप से विकसित कर ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’ के रूप में परिवर्तित करने के लिए 1 करोड़ 59 लाख 24 हजार रुपए की योजना को स्वीकृति प्रदान की है।

 

गौरतलब है कि ट्रांजिट कैम्प स्थित दुर्गा पूजा मैदान विगत कई वर्षों से उपेक्षित अवस्था में पड़ा था। स्थानीय निवासियों की लंबे समय से मांग थी कि मैदान का पुनर्विकास कर इसे उपयोगी रूप दिया जाए। महापौर विकास शर्मा ने चुनाव प्रचार के दौरान इस मैदान के कायाकल्प का वादा किया था, जिसे अब वह अमलीजामा पहनाने जा रहे हैं।

 

महापौर विकास शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि नगर निगम द्वारा शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द ही पार्क निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। प्रस्तावित योजना के तहत मैदान में हरित सौंदर्यीकरण के साथ-साथ नागरिकों की विभिन्न आयु वर्ग की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसमें सुंदर पेड़-पौधों का रोपण, मॉर्निंग वॉक के लिए ट्रैक, बच्चों के लिए किड्स जोन, बुजुर्गों के लिए विश्राम स्थल, ओपन जिम जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, भविष्य में पार्क परिसर में कैंटीन और एटीएम जैसी आवश्यक सुविधाएं भी विकसित किए जाने की योजना है।

 

यह योजना राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रस्तावित ‘देवभूमि रजत जयंती पार्क’ के तहत क्रियान्वित की जा रही है। शहरी विकास निदेशालय द्वारा रुद्रपुर के ट्रांजिट कैम्प स्थित दुर्गा पूजा मैदान का चयन इस योजना के लिए किया गया है, जो नगर निगम और आमजन के लिए गर्व की बात है।

 

महापौर विकास शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधा सम्पन्न बनाने के लिए नगर निगम निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन और सहयोग से रुद्रपुर के विकास कार्यों को गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि जनता से किए गए हर वादे को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा और विकास की इस यात्रा को किसी भी हाल में थमने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रयासों से न केवल ट्रांजिट कैम्प क्षेत्रवासियों को एक सुसज्जित सार्वजनिक स्थल मिलेगा, बल्कि यह पूरा क्षेत्र एक नये आकर्षण केंद्र के रूप में उभरेगा।

 

प्रेस वार्ता में मंडल अध्यक्ष धीरेस गुप्ता वरिष्ठ नेता तरुण दत्ता गोविंद शर्मा दिलीप अधिकारी पार्षद मुकेश रस्तोगी एमपी मौर्य राजेंद्र राठौड़ कैलाश राठौड़ शिव कुमार गंगवार अभिषेक दास गुप्ता सतपाल गंगवार आदि मौजूद थे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share