Breaking News

गदरपुर में सरकारी बाग की जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का पीला पंजा, धामी सरकार का सख़्त संदेश

0 0
Share

गदरपुर में सरकारी बाग की जमीन पर बनी अवैध मजार पर चला प्रशासन का पीला पंजा, धामी सरकार का सख़्त संदेश

गदरपुर (ऊधम सिंह नगर): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के क्रम में राज्यभर में सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ सख़्त अभियान जारी है। इसी कड़ी में गदरपुर क्षेत्र के सरकारी बाग की भूमि पर वर्षों से बनी अवैध मजार पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे हटाया। कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग, नगर पंचायत और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद रही।
प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार संबंधित भूमि राजकीय अभिलेखों में सरकारी बाग के रूप में दर्ज है। इसके बावजूद बिना किसी वैध अनुमति के वहां मजार का निर्माण कर लिया गया था। पूर्व में कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तब शासन के निर्देश पर बल प्रयोग करते हुए अवैध संरचना को ध्वस्त किया गया।
कार्रवाई के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन ने पूरी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं बल्कि पूरी तरह से अवैध कब्जे के विरुद्ध है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि उत्तराखंड में सरकारी जमीन पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे अवैध कब्जा किसी भी रूप में क्यों न हो, कानून के दायरे में रहकर उस पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में गदरपुर सहित पूरे जिले में सरकारी भूमि पर बने अन्य अवैध निर्माणों की सूची तैयार कर चरणबद्ध तरीके से कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में प्रशासनिक सख़्ती का संदेश साफ़ तौर पर देखने को मिला है।

वहीं प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण या कब्जे की सूचना तत्काल प्रशासन को दें।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!