Breaking News

शराब के साथ मौत की मिलावट: खटीमा में जहरीला तरल पीने से दो मौत, एक ICU में

0 0
Share

शराब के साथ मौत की मिलावट: खटीमा में जहरीला तरल पीने से दो मौत, एक ICU में

खटीमा: खटीमा क्षेत्र में संदिग्ध रासायनिक तरल के सेवन से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मामला 8 PM Black शराब के साथ एक अज्ञात केमिकल मिलाकर सेवन करने से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें व संदिग्ध तरल जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, 05 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे थाना खटीमा प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शाह को सूचना मिली कि शराब पीने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है और दो अन्य की हालत गंभीर है। सूचना पर वरिष्ठ उप निरीक्षक ललित मोहन सिंह रावल पुलिस बल के साथ नागरिक अस्पताल खटीमा पहुंचे, जहां दिल्लू राणा (52 वर्ष) निवासी कंजाबाग, खटीमा को मृत घोषित कर दिया गया।
वहीं गंभीर रूप से घायल मलकीत सिंह राणा और प्रवेश राणा को हायर सेंटर श्री राम मूर्ति स्मारक अस्पताल, भोजीपुरा रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान मलकीत सिंह राणा की भी मौत हो गई। प्रवेश राणा का उपचार जारी है।
👨‍⚕️ डॉक्टर की प्रारंभिक राय
उपचार कर रहे चिकित्सक डॉ. वी.पी. सिंह के अनुसार मृतकों और घायल व्यक्ति से तेज केमिकल जैसी गंध आ रही थी, जिससे किसी जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।
👁️ प्रत्यक्षदर्शी का बयान
अस्पताल लाने वाले श्रवण कुमार ने बताया कि तीनों ने शाम करीब 8 बजे 8 PM Black शराब के दो क्वार्टर मंगवाए थे और वाहन से बाहर चले गए थे। लौटने के बाद दिल्लू राणा की अचानक तबीयत बिगड़ गई और उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया।
🚓 बरामदगी व पुलिस कार्रवाई….
पुलिस ने मौके से 8 PM Black के दो खाली क्वार्टर, एक खाली आधी बोतल, एक संदिग्ध प्लास्टिक बोतल और उल्टी के नमूने बरामद कर सील कर दिए हैं। संदिग्ध बोतल से अत्यधिक तीव्र गंध पाई गई है। सभी सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपितों के पास मौजूद संदिग्ध तरल को पानी समझकर शराब में मिलाकर पी लिया गया, जिससे यह हादसा हुआ।
मामले की गहन जांच जारी है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!