Breaking News

वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक बरामद

0 0
Share

वन विभाग की टीम पर फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, 12 बोर बंदूक बरामद
बाजपुर/ऊधमसिंहनगर। जनपद ऊधम सिंह नगर में वन विभाग की टीम पर जानलेवा फायरिंग की सनसनीखेज घटना में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में कोतवाली बाजपुर पुलिस ने मुख्य नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 12 बोर बंदूक भी बरामद कर ली गई है।
गश्त के दौरान हुआ हमला
जानकारी के अनुसार, 14 फरवरी 2026 की रात्रि बरहनी वन प्रभाग की टीम को सूचना मिली थी कि दलजीत सिंह उर्फ डल्लू अपने साथियों के साथ जंगल में अवैध कटान करने गया है। सूचना पर वन विभाग की टीम ने गश्त तेज कर दी।
प्रातः लगभग 5:45 बजे ग्राम अस्कोट संपर्क मार्ग पर वन कर्मियों को पांच मोटरसाइकिलें दिखाई दीं, जिन पर खैर की लकड़ी लदी हुई थी। टीम द्वारा रुकने का इशारा किए जाने पर मोटरसाइकिल सवार असंतुलित हो गए और लकड़ी के गिल्टे नीचे गिर गए। इसी दौरान आरोपी और उसके साथियों ने वन विभाग की टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।
गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
घटना के संबंध में कोतवाली बाजपुर में FIR संख्या 40/26 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 221 BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
देर रात दबिश देकर गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने सघन सुरागरसी के बाद 18 फरवरी 2026 की देर रात मुख्य आरोपी दलजीत सिंह उर्फ डल्लू (27 वर्ष), निवासी हरसान बरहेनी, बाजपुर को बरहनी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और बताया कि घटना में प्रयुक्त बंदूक जंगल में छिपा दी थी। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हरसान कपकोट रोड के पास झाड़ियों से 12 बोर बंदूक बरामद कर ली।
न्यायालय में पेशी की तैयारी
गिरफ्तार आरोपी का चिकित्सीय परीक्षण कर उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध कटान और वन अपराधों के विरुद्ध सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!