Breaking News

रुद्रपुर कोर्ट में खुद मोर्चे पर उतरे एसएसपी, बीडीएस-डॉग स्क्वाड के साथ कोने-कोने की तलाशी

0 0
Share

रुद्रपुर कोर्ट में खुद मोर्चे पर उतरे एसएसपी, बीडीएस-डॉग स्क्वाड के साथ कोने-कोने की तलाशी

 

ऊधमसिंहनगर। जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और न्यायालय परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति के निर्देशन में शुक्रवार को जनपद के सभी न्यायालय परिसरों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी श्री अजय गणपति स्वयं रुद्रपुर न्यायालय परिसर में उपस्थित रहे और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए सर्चिंग अभियान का नेतृत्व किया। उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
चेकिंग अभियान के दौरान बीडीएस (बम निरोधक दस्ता) और डॉग स्क्वाड की टीमों ने न्यायालय परिसर के प्रत्येक हिस्से की गहन तलाशी ली। प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई तथा न्यायालय में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सघन चेकिंग और फ्रिस्किंग की गई।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों की भी नियमित जांच सुनिश्चित करने को कहा गया।
पुलिस प्रशासन की इस कार्रवाई से न्यायालय परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत हुई है तथा आमजन में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ा है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!