Breaking News

एसएसपी मणिकांत मिश्रा का अपराधियों पर शिकंजा,10 हजार का इनामी करनैल सिंह उर्फ पिंटू गिरफ्तार

0 0
Share

रुद्रपुर:  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोतवाली गदरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में 10,000 रुपये का इनामी अपराधी करनैल सिंह उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया गया है।
गिरफ्तार अभियुक्त जानलेवा फायरिंग के एक गंभीर मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार करनैल सिंह उर्फ पिंटू के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हत्या के प्रयास सहित कई संगीन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे दबोच लिया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाइयां जारी रहेंगी। ऊधमसिंहनगर पुलिस का यह स्पष्ट संदेश है कि कानून से भागने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!