Breaking News

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों पर सख्त प्रहार, बाजपुर पुलिस ने 11 वारंटियों को दबोचा

0 0
Share

एसएसपी ऊधमसिंहनगर अजय गणपति का अपराधियों पर सख्त प्रहार, बाजपुर पुलिस ने 11 वारंटियों को दबोचा

ऊधमसिंहनगर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर अजय गणपति के सख्त निर्देशों पर जिले भर में लंबित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली बाजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक बाजपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर यह अभियान चलाया गया। अभियान के तहत 09 मार्च 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 11 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपी विभिन्न मामलों में वांछित थे, जिनमें चोरी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, लापरवाही से मृत्यु कारित करना, चेक बाउंस (एनआई एक्ट) तथा आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में गोपी उर्फ तारा सिंह, मोहम्मद आजम, प्रभात कुमार, अभिजीत सिंह, रमेश कुमार, महेश, इरफान अली, बलदेव सिंह उर्फ देवा, काका सिंह, सरजीत सिंह और विमला देवी शामिल हैं।

पुलिस टीम

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक नरेश चौहान के नेतृत्व में उ0नि0 प्रहलाद सिंह, उ0नि0 देवेंद्र मनराल, उ0नि0 संदीप शर्मा, उ0नि0 दीपक कौशिक, उ0नि0 अशोक कांडपाल, उ0नि0 जगदीश तिवारी, उ0नि0 धीरेन्द्र परिहार, अपर उ0नि0 सुनील कुमार, अपर उ0नि0 भरत भंडारी सहित पुलिस कर्मियों की टीम शामिल रही।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!