Breaking News

ओवरलोडिंग-ओवरस्पीड पर कड़ा शिकंजा, स्कूल टाइम में भारी व खनन वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित — डीएम भदौरिया

0 0
Share

ओवरलोडिंग-ओवरस्पीड पर कड़ा शिकंजा, स्कूल टाइम में भारी व खनन वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित — डीएम भदौरिया
ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा)रूद्रपुर। सड़क सुरक्षा और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ओवरलोडिंग और भारी वाहनों की तेज गति पर नियंत्रण के लिए सख्त अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, एआरटीओ व संबंधित विभागीय अधिकारियों को दो दिन के भीतर भारी व खनन वाहनों के लिए अलग रूट निर्धारित कर संचालन सुनिश्चित कराने को कहा है।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्कूलों के खुलने व छुट्टी के समय शहरों और कस्बों में भारी व खनन वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही वैकल्पिक रूट तय कर नियमों का सख्ती से पालन कराने और तय समय व मार्ग से इतर चलने वाले वाहनों को सीज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
उन्होंने चेतावनी दी कि स्टोन क्रेशरों से ओवरलोड खनिज वाहन निकलने पर संबंधित क्रेशर संचालक की जिम्मेदारी तय होगी। खनन क्षेत्रों में भी ओवरलोड वाहनों पर कड़ी कार्रवाई और प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा खनिज ढोने वाले वाहनों को ढककर चलाने, नशे में वाहन चलाने वालों की सख्त जांच और सड़क पर गिरने वाले रेता-बजरी पर रोक लगाने पर जोर दिया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने आज से ही ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड के खिलाफ विशेष अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने शहरों, कस्बों और हाईवे से जुड़ने वाली सड़कों पर बैरियर लगाने, ब्लैक स्पॉट व एक्सिडेंट जोन चिन्हित करने तथा निराश्रित पशुओं को शेल्टर भेजने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
बैठक में पूर्व दर्जा मंत्री राजेश कुमार, पुलिस अधीक्षक निहारिका तोमर, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम डॉ. अमृता शर्मा, लोनिवि अधीक्षण अभियंता अनिल पांगती, एआरटीओ मोहित कोठारी, जिला खनन अधिकारी मनीष कुमार समेत कई अधिकारी मौजूद रहे, जबकि अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!