Breaking News

सड़क हादसों में तीन की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा, परिजनों को बंधाया ढांढस

0 0
Share

सड़क हादसों में तीन की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे समाजसेवी सुशील गाबा, परिजनों को बंधाया ढांढस
ऊधम सिंह नगर: क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात गाबा चौक के समीप एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में रम्पुरा निवासी युवक बबलू पुत्र हेमराज की डंपर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं किच्छा क्षेत्र में एक अन्य हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण पिता-पुत्र की भी दुखद मृत्यु हो गई।
तीनों शवों का पोस्टमार्टम रुद्रपुर पोस्टमार्टम हाउस में किया गया। इस दौरान समाजसेवी सुशील गाबा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और दिवंगतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा शोक संवेदना व्यक्त की।
सुशील गाबा ने कहा,
“सड़क दुर्घटनाएं महज हादसे नहीं होतीं, बल्कि यह हमारी लापरवाही का परिणाम हैं। एक गलत मोड़, तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग कई घरों की खुशियां छीन लेती है। जरूरत है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगे और सभी चालक यातायात नियमों का पालन करें, ताकि अपने साथ-साथ दूसरों की जिंदगी भी सुरक्षित रह सके।”
इस अवसर पर पार्षद गिरीश पाल रवि, चन्द्रसेन चंदा, हैप्पी रंधावा, राज कोली, डॉ. महेश गुप्ता, सौरभ गुप्ता, गौतम कोली, धर्मेंद्र कोली सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!