Breaking News

ऊधम सिंह नगर में विजिलेंस का शिकंजा: एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

0 0
Share

ऊधम सिंह नगर में विजिलेंस का शिकंजा: एएसआई रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

रुद्रपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए विजिलेंस टीम ने पुलिस विभाग के एक एएसआई को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार दिनेशपुर निवासी एक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि उसके नाम पर थाना गदरपुर में दर्ज बिजली चोरी के मुकदमे की विवेचना कर रहे एएसआई अनवर अहमद केस को समाप्त करने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं।
शिकायत की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया। तय योजना के तहत 24 फरवरी को आरोपी एएसआई को रिश्वत की रकम लेते हुए रंगे हाथ दबोच लिया गया। टीम ने मौके से गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में थाना दिनेशपुर, जनपद ऊधम सिंह नगर में तैनात था और लंबे समय से विवेचना के नाम पर शिकायतकर्ता पर दबाव बना रहा था।
विजिलेंस की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक मामले में आगे की जांच जारी है और विभागीय कार्रवाई भी प्रस्तावित है।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!