Breaking News

नवजात की खुशियां मातम में बदलीं, इलाज के दौरान महिला की मौत,परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया गंभीर आरोप…

रुद्रपुर : किच्छा रोड स्थित भमरोला के पास एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों की गंभीर लापरवाही के कारण महिला की जान गई।

जानकारी के अनुसार, नाजिश पत्नी नदीम, निवासी वार्ड नंबर 20, इंद्रा नगर, किच्छा, को कल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, कल सुबह करीब 10 बजे महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन आज शाम लगभग 4 बजे अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की, मगर शाम लगभग 4 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

परिजनों का कहना है कि समय पर उचित उपचार नहीं दिया गया और स्टाफ लापरवाह बना रहा।
घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों ने प्रशासन से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.