Breaking News

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्र हुए सम्मानित ,एल्युमिनाई मीट में हुआ पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान

चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्र हुए सम्मानित
– एल्युमिनाई मीट में हुआ पूर्व छात्र-छात्राओं का सम्मान

रुद्रपुर:  चंदोला होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एण्ड हॉस्पिटल के 23वें वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में कालेज में एल्युमिनाई मीट का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कालेज के एमडी डॉ. के.सी. चंदौला ने चिकित्सा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर उत्कृष्ट सेवाएं देकर कालेज का नाम रोशन कर रहे पूर्व छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित किये गये पूर्व छात्र-छात्राआों में डॉ. आलिया, डॉ. रश्मि नेगी, डॉ. परिधि, डॉ. जयंत जोशी, डॉ. आनंद गंगवार, डॉ. मनीषा, डॉ. अंशु गुप्ता, डॉ. अल्पना चौहान,डॉ. सोनिया डांगी, डॉ. श्वेता और डॉ. नीलम कोहली शामिल थे। डा. चंदोला ने इन सभी के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान और समर्पण की विशेष रूप से सराहना की । कार्यक्रम के दौरान स्टूडेंट ऑफ द ईयर के पुरस्कार से सलोनी आर्या और रोहन को भी सम्मानित किया गया। एमडी डा. के सी चंदोला ने कालेज के वार्षिकोत्सव के सफल आयोजन में अहम भूमिका निभाने के लिए डॉ. श्वेता चौधरी सहित अन्य स्टाफ और छात्रों का आभार व्यक्त किया। डॉ. के.सी. चंदौला ने कहा हमारे कालेज से निकली प्रतिभाएं आज चिकित्सा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर अपनी सेवाओं के माध्यम से समाज में योगदान दे रही हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। हमारा उद्देश्य है कि आने वाले वर्षों में भी कालेज ऐसे योग्य डॉक्टरों को तैयार करता रहे जो न केवल चिकित्सा में निपुण हों, बल्कि समाज की सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाएं। यह सम्मान हमारी उन सभी पूर्व छात्र-छात्राओं को समर्पित है, जिन्होंने अपने कार्य और प्रतिबद्धता से कालेज का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्वेता चौधरी ने किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.