Breaking News

सुखवन्त सिंह मौत प्रकरण में गंभीर लापरवाही उजागर, दो उपनिरीक्षक निलंबित,चौकी पैगा का पूरा स्टाफ लाइन हाज़िर

0 0
Share

ख़बरीलाल ख़ोज रुद्रपुर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “कानून-व्यवस्था में जवाबदेही और पारदर्शिता” के स्पष्ट संदेश के अनुरूप जनपद उधमसिंहनगर में पुलिस लापरवाही पर कड़ा एक्शन लिया गया है। मृतक सुखवन्त सिंह पुत्र तेजा सिंह, निवासी ग्राम पैगा से जुड़े प्रकरण में गंभीर उदासीनता सामने आने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की है।
एसएसपी ने लापरवाही के आरोपों के दृष्टिगत कोतवाली आईटीआई में तैनात उपनिरीक्षक कुन्दन सिंह रौतेला (थानाध्यक्ष) एवं उपनिरीक्षक प्रकाश बिष्ट को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई प्रस्तावित की है। साथ ही चौकी पैगा का पूरा पुलिस स्टाफ लाइन हाज़िर कर दिया गया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उत्तराखंड पुलिस में जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही, संवेदनहीनता या गैर-जिम्मेदाराना रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, चाहे अधिकारी किसी भी पद पर क्यों न हो।
उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच जारी है तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख़्शा नहीं जाएगा।
यह कार्रवाई धामी सरकार की उस स्पष्ट नीति को दर्शाती है, जिसमें कानून का राज, जवाबदेही और पीड़ित को न्याय सर्वोपरि है। सरकार का संदेश साफ़ है—जनता की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए सिस्टम में कोई जगह नहीं।

About Post Author

editorkhabrilal

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!