Breaking News

किरायेदार सत्यापन में 16 मकान मालिकों पर कार्रवाई,बिना सत्यापन रहने वाले 18 लोगों के भी काटे चालान

Share

किरायेदार सत्यापन में 16 मकान मालिकों पर कार्रवाई
बिना सत्यापन रहने वाले 18 लोगों के भी काटे चालान

ऊधमसिंह नगर। एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर पुलिस ने किच्छा, पुलभट्टा और सितारगंज में किरायेदार सत्यापन अभियान चलाया। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 16 मकान मालिकों/व्यक्तियों के 10-10 हजार रुपये के चालान किए गए।
पुलभट्टा में तीन, किच्छा में सात और सितारगंज में छह मकान मालिकों पर कार्रवाई हुई। वहीं बिना सत्यापन रह रहे 18 लोगों के 250-250 रुपये के नगद चालान काटे गए।
पुलिस ने मकान मालिकों को किरायेदारों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराने की हिदायत दी है। बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर आगे भी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


Share
error: Content is protected !!