Breaking News

महापौर के ‘चंगू-मंगू’ बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा का पलटवार

महापौर के ‘चंगू-मंगू’ बयान पर सियासी घमासान, कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा का पलटवार
रुद्रपुर: महापौर विकास शर्मा द्वारा कांग्रेस नेताओं को ‘चंगू-मंगू’ कहे जाने पर नगर की राजनीति में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने महापौर के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए नगर निगम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
मोहन खेड़ा ने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणियों से जनहित के मुद्दे दबाए नहीं जा सकते। उन्होंने कहा, “हमारे बुजुर्ग शेरों से लड़ते आए हैं, गीदड़ों से क्या बात करूँ।”
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नगर निगम घूसखोरी का अड्डा बन चुका है और जमीनों के नाम पर बड़ा खेल किया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि निगम की संपत्तियों और भूमि से जुड़े मामलों में नियमों की अनदेखी कर चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।
इसके साथ ही खेड़ा ने टेंडर प्रक्रिया में कमीशनखोरी का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर जनता के धन का दुरुपयोग हो रहा है और जब इन मामलों पर सवाल उठाए जाते हैं तो महापौर जवाब देने के बजाय आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग करते है।
मोहन खेड़ा ने महापौर से आरोपों पर स्थिति स्पष्ट करने की बात की है। उन्होंने कहा कि यदि आरोप निराधार हैं तो जनता के सामने तथ्य रखे जाएं।
इस पूरे मामले को लेकर नगर की राजनीति में माहौल गरमा गया है और आने वाले दिनों में इस पर और बयानबाजी होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.