Breaking News

रोडवेज चालक से सरेराह मारपीट, तीन ट्रक चालक गिरफ्तार

रोडवेज चालक से सरेराह मारपीट, तीन ट्रक चालक गिरफ्तार

पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीनों को दबोचा, बस में सवार थीं यात्री; तहरीर मिलने पर दर्ज होगा मुकदमा

Advertisement

किच्छा। रोडवेज बस चालक से सार्वजनिक स्थान पर मारपीट के मामले में पुलभट्टा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन ट्रक चालकों को गिरफ्तार किया है। पांच अक्टूबर को हुई घटना के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में आरोपितों के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है।

पुलिस के मुताबिक, पांच अक्टूबर को पुलभट्टा थाना क्षेत्र में रोडवेज बस चालक के साथ मारपीट की गई थी। घटना के दौरान बस में यात्री सवार थे और उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचना था। इसी वजह से चालक ने तत्काल पुलिस को तहरीर नहीं दी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलभट्टा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सैफ खान पुत्र बाबू खान (23), निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा, सावेज खान पुत्र सरवर खान (24), निवासी शंकर फार्म, थाना पुलभट्टा और रिजवान पुत्र जमील बख्श (27), निवासी वार्ड नंबर छह, नई सुनहरी, थाना किच्छा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने के मामले में तीनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। रोडवेज बस चालक की ओर से तहरीर मिलने पर अलग से अभियोग दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.