Breaking News

स्पा सेंटरों के देह व्यापार का खुलासा,10 गिरफ्तार,19 महिलाएं रेस्क्यू

Share

स्पा सेंटरों के देह व्यापार का खुलासा,10 गिरफ्तार,19 महिलाएं रेस्क्यू

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा) रुद्रपुर : जनपद ऊधमसिंहनगर में अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में रुद्रपुर, पंतनगर और ट्रांजिट कैंप क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी कर स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ किया गया।
इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि कई संचालक और सहयोगी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश में दबिश जारी है। पुलिस ने इस मामले में 5 मुकदमे दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
छापेमारी के दौरान विभिन्न स्पा सेंटरों से कुल 19 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया। सभी को सुरक्षित संरक्षण में लेकर उनका मेडिकल परीक्षण, काउंसलिंग और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
पुलिस को पहले से मिली गोपनीय सूचनाओं और स्थानीय शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई स्पा सेंटरों में नियमों की अनदेखी और अवैध गतिविधियों की पुष्टि हुई।
पंतनगर क्षेत्र के मेट्रोपोलिस मॉल में संचालित स्पा सेंटर — The Thai Unisex Spa, Diamond Spa और The Green Valley Spa — में अनैतिक गतिविधियां पाए जाने पर तीन अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए।
वहीं ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटरों में कर्मचारियों के सत्यापन और रिकॉर्ड में भारी लापरवाही मिलने पर 20 हजार रुपये का चालान किया गया।

*गिरफ्तार किये गए :*

1. सानू पुत्र राजू निवासी ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर

2. आदिल पुत्र मुस्तकिम निवासी मैना ढेर मुरादाबाद

3. ओमप्रकाश पुत्र चन्द्रपाल निवासी मेट्रोपोलिस रुद्रपुर

4. अमित कुमार पुत्र प्रताप निवासी सुपुरा कला भिवानी हरियाणा ( वांछित)

5. आसीम पुत्र अमीर अहमद निवासी अमरिया पीलीभीत

6. नासिर पुत्र अहमद बक्श निवासी अमरिया पीलीभीत

7. मोहित पुत्र राकेश कुमार निवासी तिलक नगर दिल्ली

एसएसपी का सख्त संदेश……
एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट कहा है कि जनपद में अवैध कारोबार और अनैतिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। “ऑपरेशन प्रहार” के तहत ऐसे नेटवर्क के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

editorkhabrilal


Share
error: Content is protected !!