Breaking News

हिंदू आस्था पर कैंची,रुद्रपुर के चर्चित बालिका स्कूल में छात्राओं के हाथों से काटे गए कलावे, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

हिंदू आस्था पर कैंची,रुद्रपुर के चर्चित बालिका स्कूल में छात्राओं के हाथों से काटे गए कलावे, अभिभावकों का फूटा गुस्सा

ख़बरीलाल खोज(मनीश बावा) रुद्रपुर: शहर के एक चर्चित बालिका इंटर कॉलेज में आज सुबह उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब स्कूल पहुंचे छात्राओं के हाथों में बंधे लाल कलावे (मौली) को कथित तौर पर गेट पर ही कैंची से काटा जाने लगा। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी नाराजगी देखने को मिली और कई लोगों ने इसे हिंदू धार्मिक आस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कूल प्रबंधन और कुछ शिक्षकों द्वारा छात्राओं को गेट पर रोककर उनके हाथों में बंधे कलावे हटाने के निर्देश दिए गए। आरोप है कि कई छात्राओं के हाथों से कलावा जबरन काटा गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद अभिभावकों ने इसका विरोध किया और इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला कदम बताया।
अभिभावकों का कहना है कि कलावा हिंदू धर्म में आस्था और संस्कार का प्रतीक माना जाता है, ऐसे में इस प्रकार बच्चों के हाथ से उसे काटना अनुचित और अपमानजनक है। विरोध करने पर स्कूल प्रशासन द्वारा कथित रूप से “प्रशासनिक आदेश” का हवाला दिया गया और अभिभावकों से कहा गया कि यदि उन्हें आपत्ति है तो उच्च अधिकारियों से संपर्क करें।
घटना के बाद विद्यालय परिसर के बाहर काफी देर तक बहस और नाराजगी का माहौल बना रहा। कई अभिभावकों ने शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल विद्यालय प्रबंधन की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.