Breaking News

जिला न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर, 227 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

जिला न्यायालय में स्वास्थ्य शिविर, 227 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

 

ख़बरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर। जिला न्यायाधीश के निर्देश पर मंगलवार को जिला न्यायालय परिसर रुद्रपुर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा गठित मेडिकल टीम ने शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मचारियों और वादकारियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

1002152211.jpg

 

शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, एनसीडी स्क्रीनिंग, टीबी स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण सहित रक्त की सामान्य जांचें की गईं। जांच के बाद जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके गोस्वामी ने बताया कि शिविर में कुल 227 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि आमजन और विभिन्न वर्गों के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।

स्वास्थ्य परीक्षण टीम में डॉ. सैय्यद अब्बास (फिजिशियन), डॉ. उदय शंकर (नेत्र सर्जन), डॉ. संदीप राय, स्टाफ नर्स अर्चना पाल, लैब टेक्नीशियन मोहम्मद शरीफ, एएनएम लतिका मंडल और दृष्टिमितिज्ञ अमित सक्सेना शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.