Skip to the content
मेडिसिटी अस्पताल पर गंभीर आरोप: घायल की जान से पहले पूछा गया हिसाब-किताब
रुद्रपुर: शहर के प्रतिष्ठित मेडिसिटी अस्पताल में एक बार फिर मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है।
किच्छा रोड के भदईपूरा क्षेत्र में हुए सड़क हादसे के बाद सामने आया मामला,
दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की पहचान गुडडू निवासी भदईपूरा का है। हादसे के तुरंत बाद समाजसेवी व अधिवक्ता महावीर सिंह , युवा साथी आशीष यादव अपने अन्य साथियों के साथ घायल को इलाज के लिए रुद्रपुर स्थित मेडिसिटी अस्पताल लेकर पहुंचे।
तो इलाज देने के बजाय अस्पताल प्रशासन ने पैसों और जिम्मेदारी का हवाला देकर मरीज को जिला अस्पताल ले जाने को कह दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अस्पताल के कर्मचारियों ने साफ शब्दों में कहा— “कौन देगा पैसा, कौन लेगा इसकी जिम्मेदारी, इसे जिला अस्पताल लेकर जाओ।” इस दौरान घायल व्यक्ति दर्द से कराहता रहा, लेकिन समय पर प्राथमिक उपचार तक नहीं दिया गया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि निजी अस्पतालों की यही संवेदनहीनता कई बार मरीजों की जान पर भारी पड़ जाती है।
अब बड़ा सवाल यह है कि आपातकालीन स्थिति में भी अगर निजी अस्पताल पैसे और कागजों के बिना इलाज से इनकार करेंगे, तो आम नागरिक आखिर जाए तो जाए कहां……?


❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.