Breaking News

महापौर ने स्वामी उपेन्द्रानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद

महापौर ने स्वामी उपेन्द्रानंद जी महाराज से लिया आशीर्वाद
रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने रविन्द्र नगर स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में नेमीशरण से पधारे श्री उपेन्द्रानंद जी महाराज से भेंट करते हुए उनका आशीर्वाद लिया और नगर आगमन पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर महापौर ने मंदिर के महंत स्वामी श्री नारायण चैतन्य जी महाराज के साथ मंदिर परिसर का निरीक्षण भी किया और मंदिर में होने वाले निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए नगर निगम की ओर से मंदिर के निर्माण कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मंदिर के विकास के लिए नगर निगम के स्तर से जो भी संभव होगा वह किया जायेगां उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख मंदिरों को सजाने और संवारने का उन्होंने संकल्प लिया है। अटरिया मंदिर से इसकी शुरूआत हो चुकी है जल्द ही शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी कई विकास कार्य कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के साथ साथ मंदिरों का सौंदर्यीकरण भी उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान विजय फुटेला,सुरेश मदान, अजय फुटेला, अशोक अरोड़ा, सुभाष खंडेलवाल, अनीता फुटेला, बल्ला माता, आस्था फुटेला, शशि अरोड़ा आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.