Breaking News

दिल्ली से देहरादून तक हलचल: अंकिता हत्याकांड में CBI ने VIP के खिलाफ दर्ज किया केस

दिल्ली से देहरादून तक हलचल: अंकिता हत्याकांड में CBI ने VIP के खिलाफ दर्ज किया केस

देहरादून (उत्तराखंड):उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा मोड़ सामने आया है। सीबीआई की दिल्ली स्पेशल क्राइम ब्रांच (शाखा-2) ने कथित अज्ञात वीआईपी के खिलाफ दिल्ली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसके बाद सोमवार को CBI की टीम जांच के लिए देहरादून और ऋषिकेश पहुंच चुकी है।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य, बैंकिंग लेन-देन, कॉल डिटेल्स, वायरल ऑडियो-वीडियो, गवाहों के बयान और दस्तावेजी सबूतों की गहन पड़ताल की जाएगी।
गौरतलब है कि अंकिता हत्याकांड में मुख्य आरोपी पुलकित आर्या समेत तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा मिल चुकी है, लेकिन कथित वीआईपी को लेकर रहस्य अब तक बना हुआ है। इसी वीआईपी एंगल ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था।
पूर्व विधायक सुरेश राठौर की कथित पत्नी और अभिनेत्री उर्मिला सनावर द्वारा सोशल मीडिया पर जारी कथित ऑडियो के बाद यह मामला फिर गरमा गया। कांग्रेस समेत कई संगठनों ने सीबीआई जांच की मांग को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन किए थे।
लगातार दबाव के बीच 9 जनवरी को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति दी थी। अब CBI द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद माना जा रहा है कि अंकिता हत्याकांड से जुड़े वीआईपी राज़ से जल्द पर्दा उठ सकता है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.