Breaking News

केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा किया गया विशाल योग शिविर का आयोजन

  1. केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा किया गया विशाल योग शिविर का आयोजन

 

काशीपुर। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन (काशी विश्वनाथ स्टील्स प्रा. लिमिटेड एवं देवार्पण फूड्स प्रा. लि.) द्वारा प्रायोजित सहप्रायोजक भारतीय खेल प्राधिकरण, काशीपुर एवं रोटरी क्लब आफ काशीपुर एवं महिला पंतजलि योग समिति काशीपुर ऊधमसिंह नगर पश्चिम, काशीपुर द्वारा एक विशाल योग शिविर का आयोजन प्रात 5 से 7 बजे तक स्पोर्टस स्टेडियम, रामनगर रोड, काशीपुर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली, अति विशिष्ट अतिथि एसडीएम अभय प्रताप सिंह, एसपी अभय सिंह, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार पंकज चंदौला, पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार, अतिथि काशीपुर कोतवाली प्रभारी अमर चन्द शर्मा एवं आईटीआई थाना प्रभारी कुन्दन रौतेला तथा कार्यक्रम के प्रायोजक केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन के संस्थापक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल, श्रीमति रेखा अग्रवाल, अर्पण जिन्दल, बीपी गोयल एवं महिला पतंजलि योग समिति की राज्य कार्यकारिणी सदस्या श्रीमति कमला रिखाड़ी आदि ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर केवीएस प्रीमियर ग्रुप द्वारा प्रकाशित एवं श्रीमती कमला रिखाड़ी राज्य कार्यकारिणी सदस्या, महिला पंतजलि योग समिति द्वारा संकलित योग साधना निर्देशिका का विमोचन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया जिसका निःशुल्क वितरण पूज्य माताजी एवं पिताजी स्व. श्रीमति विनोद देवी जिन्दल एवं स्व. मिथलेश कुमार अग्रवाल की स्मृति में केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन द्वारा किया गया जो कि योग साधकों के मार्गदर्शक के रूप में सहायक होगी।

योग साधना को उपरान्त शिविर में उपस्थित सभी साधकों को केवीएस प्रीमियर ग्रुप के प्रबन्ध निदेशक देवेन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा सम्बोधित किया गया। उन्होंने कहा कि योग एक प्राचीन परम्परा है। योग विभिन्न रोगों और विकारों में अत्यन्त लाभदायक है। योग जीवन का एक समग्र तरीका है जो प्राचीन ज्ञान के सभी तत्वों को एकीकृत करता है ताकि प्रार्थनापूर्वक अनुशासनमय रहते हुए शरीर, मन और आत्मा को एक कर सकें। योग की सुन्दरताओं में से एक खूबी यह भी है कि बूढ़े या युवा, स्वस्थ या कमजोर सभी के लिए योग का शारिरिक अभ्यास लाभप्रद है और यह सभी को उन्नति की ओर ले जाने में सहायक होता है। योग के नियमित अभ्यास ने अभ्यासियों की जीवन शैली में उल्लेखनीय परिवर्तन हुआ है तथा पुरानी बीमारियों से राहत का अनुभव भी किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेयर दीपक बाली ने अपने सम्बोधन में कहा कि

योग दिवस विश्व के लगभग 172 देशों में मनाया जा रहा है, जिसमें भारत ने अपना योग गुरू होने का प्रमाण दिया है। शिविर में स्कूली छात्र-छात्रों द्वारा संगीतमय योगाभ्यास एवं सूर्य नमस्कार आदि योग कलायें प्रस्तुत की। कार्यक्रम के अन्त में महिला पतंजलि योग समिति द्वारा शिविर के प्रायोजक केवीएस प्रीमियर फाउन्डेशन का आभार व्यक्त किया गया। योग शिविर में भारी संख्या में योग साधक पुरुष, महिलाओं एवं बच्चों ने उपस्थित होकर योग साधना का आनन्द उठाया तथा योग साधना को अपनाते हुए अपने जीवन को स्वस्थ एवं निरोगी बनाने का संकल्प लिया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.