Breaking News

टीएमयू में गुरुजनों ने लिया योग का संकल्प

टीएमयू में गुरुजनों ने लिया योग का संकल्प

योगः कर्मसु कौशलम्– कार्यों में कुशलता ही योग है। इसी विचारधारा को केंद्र में रखते हुए तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्सेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी- सीसीएसआईटी और फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग- एफओई के कल्चरल क्लब्स के ओर से 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में योग विशेषज्ञ श्री अरुण कुमार पिपरसेनिया ने योग, प्राणायाम और ध्यान की विधियों का महत्व बताते हुए तनावमुक्त जीवन, मानसिक संतुलन और संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए योग की भूमिका को विस्तार से समझाया। उन्होंने भस्त्रिका, कपालभाति, नाड़ी शोधन एवम् भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास कराया। संचालन सीसीएसआईटी फ़ैकल्टी क्लब के कोऑर्डिनेटर डॉ. संदीप वर्मा ने किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ फ़ैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन करके किया। डीन प्रो. द्विवेदी ने योग को भारत की प्राचीन परंपरा और संस्कृति का अमूल्य उपहार बताते हुए कहा, यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक शैली है। कार्यक्रम में डॉ. प्रियांक सिंघल,श्रीमती स्वाति चौहान, डॉ. रूपल गुप्ता ,डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. प्रीति रानी, डॉ. मोहन विशाल गुप्ता, मिस अवंतिका चौधरी, श्री सतेन्द्र राठी, श्री नवनीत विश्नोई, श्री मनीष तिवारी, श्री अमित सिंह, श्री मनोज गुप्ता, श्री निखिल सक्सेना, श्री मनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.