Breaking News

कल्याणी नदी में बहे किशोर के परिवार को सौंपा चार लाख का चेक

कल्याणी नदी में बहे किशोर के परिवार को सौंपा चार लाख का चेक

रुद्रपुर।कल्याणी नदी के तेज बहाव में बहकर असमय जान गंवाने वाले सूरज कोली के परिवार को महापौर विकास शर्मा ने विधायक शिव अरोरा, एसडीएम मनीष बिष्ट और तहसीलदार दिनेश कुटौला के साथ मृतक के निवास पर पहुंचकर चार लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया।

बता दें कि बुधवार को रम्पुरा निवासी सूरज कोली पुत्र स्वर्गीय लेखराज कोली नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया था। घटना के बाद स्थानीय प्रशासन एवं राहत दलों द्वारा चलाए गए रेस्क्यू अभियान के तहत बृहस्पतिवार तड़के उसका शव बरामद किया गया। महापौर ने घटना के बारे में सीएम पुष्कर सिंह धामी को दूरभाष पर अवगत कराया था जिस पर सीएम धामी ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 4 लाख की तात्कालिक आर्थिक सहायता मृतक के परिवार को देने की घोषणा की थी।

दोपहर बाद महापौर विकास शर्मा ने विधायक शिव अरोरा, एसडीएम मनीष बिष्ट और तहसीलदार दिनेश कुटौला के साथ मृतक के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रदत्त चार लाख की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान महापौर सहित सभी लोगों ने मृतक के परिवारजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि किशोर की मौत की घटना दुखद है। नगर निगम परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

इसके साथ ही महापौर ने पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मृतक की मां को नगर निगम में नौकरी देने की घोषणा की । इसके अलावा उन्होंने मृतक की बहन की शिक्षा का खर्च उठाने और उसकी शादी में भी परिवार को हरसंभव मदद देने का ऐलान किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम परिवार इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है और भविष्य में भी जो भी सहायता संभव होगी, उसे प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का प्रयास है कि इस कठिन समय में परिवार को अकेला महसूस न होने दिया जाए।

महापौर ने समाज के प्रबुद्धजनों, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों से भी अपील की कि वे आगे आकर पीड़ित परिवार की मदद करें ताकि उन्हें इस दुख से उबरने में सहायता मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.