Breaking News

डीएम अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री पर सख्त एडीएम को दिए जांच के आदेश

डीएम अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री पर सख्त

एडीएम को दिए जांच के आदेश

रूद्रपुर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने जनपद में अवैध कालोनियों की रजिस्ट्री व अवैध रूप से भूमि के खरीद-फरोख्त मामलों को गम्भीरता से लेेते हुए अपर जिलाधिकारी वि./रा. को रजिस्ट्रार कार्यालयों को निरीक्षण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र ने गुरूवार को रजिस्ट्रार कार्यालय खेड़ा का औचक निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि जनपद में अवैध कालोनियों की रजिस्ट्रीया जो हुई है, उनकी गहनता से जॉच की जायेगी व अवैध कालोनियों के रजिस्ट्री करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी तथा सम्बन्धित की जबावदेही भी तय की जायेगी। उन्होने कहा कि जो भी भूमि नियमो के विरूद्ध खरीद-फरोख्त कर रजिस्ट्री करायी जायेगी ऐसी भूमि को सरकार में निहित की जायेगी। उन्होने कहा कि प्रशासन द्वारा जनपद में अवैध रूप से भूमि खरीद-फरोख्त में सक्रिय गिरोहो की जड़ तक पहुंचकर उन पर भी कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होने कहा कि जनपद के सभी रजिस्ट्रार कार्यालयों का निरीक्षण किया जायेगा व अवैध कालोनियो व भूमि खरीद-फरोख्त पर रोक लगाई जायेगी।
निरीक्षण के दौरान एआईजी स्टाम्प सुधांशु त्रिपाठी, सब रजिस्ट्रार मंजू आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.