Breaking News

तकनीकी युग में नॉलेज के संग व्यावहारिक दक्षता भी ज़रूरी

तकनीकी युग में नॉलेज के संग
व्यावहारिक दक्षता भी ज़रूरी

 

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्सेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी-सीसीएसआईटी में प्रोफेशनल शॉर्ट टर्म वैल्यू ऐडेड कोर्सेस का समापन

 

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ कम्प्यूटिंग साइन्सेज़ एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉज़ी- सीसीएसआईटी में जूलिया प्रोग्रामिंग की ओर से आंकड़ा विज्ञान, एंड्रॉइड ऐप विकास (कोटलिन), सीसीएनए नेटवर्किंग, पीएचपी के वेब विकास, ओरेकल में एसक्यूएल, क्वेरी लेखन, जावा प्रोग्रामिंग, पाइथन प्रोग्रामिंग, आईओटी, ग्राफिक्स डिज़ाइन और मशीन लर्निंग मॉडलिंग सरीखे तकनीकी रूप से समसामयिक विषयों पर प्रोफेशनल शॉर्ट टर्म वैल्यू ऐडेड कोर्सेस का प्रशिक्षण दिया गया। प्रोफेशनल शॉर्ट टर्म वैल्यू ऐडेड कोर्सेस में थ्योरी और प्रैक्टिकल में अधिकतम 75 छात्रों को प्रति कोर्स 80 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 40 घंटे सैद्धांतिक और 40 घंटे व्यावहारिक शिक्षण शामिल रहा। साथ ही स्टुडेंट्स ने डेटा विश्लेषण, मोबाइल ऐप्स, वेब अनुप्रयोग, नेटवर्किंग, डेटाबेस प्रबंधन, कोडिंग, सेंसर-आधारित स्मार्ट डिवाइस, और मशीन लर्निंग के व्यावहारिक पहलुओं पर कार्य किया। स्टुडेंट्स ने परियोजनाओं, प्रेजेंटेशन और केस स्टडीज़ के माध्यम से अपने नवाचार और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।यह प्रशिक्षण राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के बहु-विषयक, कौशल-प्रधान और रोजगारोन्मुख शिक्षा के उद्देश्य के अनुरूप रहा। इंटर्नशिप के पात्र स्टुडेंट्स को प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण का लाभ भी मिला।

 

समापन सत्र में फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग के डीन प्रो. राकेश कुमार द्विवेदी ने कहा, आज केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को नवाचार, प्रायोगिक सोच और तकनीकी दक्षता को आत्मसात करना होगा। उन्होंने कहा कि ये पाठ्यक्रम स्टुडेंट्स को उद्योग की चुनौतियों से निपटने में समर्थ बनाने में मील का पत्थर साबित होंगे। साथ ही उन्होंने शिक्षकों, प्रशिक्षकों और तकनीकी टीम से भविष्य में और अधिक नवाचारी पाठ्यक्रमों की योजना बनाने पर बल दिया। प्रशिक्षक और तकनीकी विशेषज्ञों में डॉ. शंभु भारद्वाज, डॉ. नूपाराम चौहान, डॉ. रूपल गुप्ता, डॉ. रंजना शर्मा, डॉ. शालिनी निनोरिया, डॉ. प्रियांक सिंघल, डॉ. हिना हाशमी, डॉ. प्रदीप कुमार शाह, डॉ. मोहन विशाल गुप्ता, श्री गौरव राजपूत, श्री हरजिंदर सिंह, श्री अजय चक्रवर्ती, श्री पुलकित सक्सेना, श्री मनीष जोशी, श्री अजय रस्तोगी, श्री आदित्य जैन, श्री अमित विश्नोई, श्री विनीत सक्सेना, श्री राजेन्द्र प्रसाद पांडेय, श्री ज्योति रंजन लाभ, सुश्री शिखा गंभीर आदि शामिल रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.