Breaking News

पूर्व सांसद व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का हुआ भव्य स्वागत

पूर्व सांसद व पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा का हुआ भव्य स्वागत

 

पूर्व सांसद व पूर्व राज्यसभा सदस्य श्री प्रदीप टम्टा जी का दिल्ली से रुद्रपुर आगमन पर कांग्रेसजनों ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर उन्हें फूलमाला पहनकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर गर्म जोशी के साथ स्वागत किया।

विदित है कि प्रदीप टम्टा जी पार्टी सदस्यता सर्जन अभियान के अंतर्गत पीसीसी सदस्य मनोनीत किए गए हैं और अगले दो दिन वे एआईसीसी सदस्य डॉक्टर नरेश कुमार के साथ विभिन्न संगठनो के साथ साथ कार्यकर्ताओं से भी रायशुमारी करेंगे।

 

स्वागत करने वालों में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी रहें मोहनखेड़ा,पी सी सी सदस्य परिमल राय, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरीश बावरा,संजय जुनेजा पार्षद सौरभ राज बेहड, पार्षद शुभम राय, जगदीश दास, दीप प्रकाश,रणजीत राणा, साजिद खान, जगदीश कर्मकार, नंद शेखर गांगुली सहित अनेको कांग्रेसी मौजूद थे

Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.