Breaking News

कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शामिल होंगे ,बादल बाज़पुरी

कोलंबो में अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शामिल होंगें,बादल बाज़पुरी

बाज़पुर: नगर के युवा अंतरराष्ट्रीय कवि विवेक बादल बाज़पुरी एक बार फिर अपनी साहित्यिक प्रतिभा का परचम लहराने जा रहे हैं। वे इंटरनेशनल श्रीलंका कल्चर फेस्टिवल 2025 के अंतर्गत होने वाले कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 16 नवंबर को शाम 5 बजे, कोलंबो स्थित बुद्ध कल्चर सेंटर में आयोजित होगा।

Advertisement

बादल बाज़पुरी की यह श्रीलंका की दूसरी काव्य यात्रा है। इससे पूर्व उन्होंने स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केंद्र, कोलंबो में सफल काव्य पाठ कर श्रोताओं की खूब सराहना बटोरी थी।

लंबे समय से हिंदी साहित्य लेखन में सक्रिय बादल बाज़पुरी देश के साथ–साथ अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी नियमित काव्य पाठ करते आ रहे हैं। इससे पहले वे आयरलैंड, नेपाल और मॉरिशस में हिंदी प्रचारिणी सभा (लॉन्ग माउंटेन), वाकवा साहित्यिक सभा (वाकवा), ऋषि दयानंद इंस्टीट्यूट (पेलिस) और महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट (मोका) में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

बादल बाज़पुरी विश्व प्रसिद्ध बुलंदी साहित्यिक सेवा समिति के संस्थापक भी हैं। संस्था ने अब तक तीन विश्व कीर्तिमान स्थापित किए हैं—

2021 में 207 घंटे,

2022 में 400 घंटे,

2024 में 270 घंटे का अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन, जिसमें 58 देशों की सहभागिता रही।

उनकी इन उपलब्धियों से बाज़पुर का नाम वैश्विक मंच पर लगातार चमक रहा है, जिससे शहर के साहित्य प्रेमियों और प्रशंसकों में ख़ुशी की लहर है।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.