Breaking News

अभिलेखों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, निरीक्षण के दौरान डीएम ने दिए कड़े निर्देश

रूद्रपुर:  जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने न्यायालय से संबंधित सभी पत्रावलियों, अभिलेखों व कार्यप्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया।

जिलाधिकारी ने न्यायालय पेसकार और अहलमद को निर्देशित किया कि सभी पत्रावलियों को सुव्यवस्थित ढंग से संधारित किया जाए, ताकि किसी भी प्रकरण की जानकारी तत्परता से उपलब्ध हो सके और न्यायिक कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। उन्होंने यह भी कहा कि अभिलेखों का सुरक्षित रखरखाव प्रशासनिक दक्षता की पहली आवश्यकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यस्थल की व्यवस्थाओं और प्रक्रियाओं की भी समीक्षा की और आवश्यकतानुसार सुधारात्मक सुझाव दिए।

इस अवसर पर मुख्य व्यक्तिक सहायक आनंद विश्वकर्मा और पेसकार संजीव पालिवाल उपस्थित रहे

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.