Breaking News

साधन की चिंता छोड़ मन को साधें खिलाड़ी : रेखा आर्या

साधन की चिंता छोड़ मन को साधें खिलाड़ी : रेखा आर्या

रुद्रपुर में राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप का किया उद्घाटन

रुद्रपुर :  प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शुक्रवार को रुद्रपुर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में राज्य स्तरीय वालीबॉल चैंपियनशिप 2025 का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि एक जमाने में प्रदेश में खेल सुविधाओं की समस्या थी लेकिन अब बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अब खिलाड़ियों को साधनों की चिंता करने की जरूरत नहीं है सिर्फ अपने मन को साधने की जरूरत है, जिससे वें बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकें।

खेल मंत्री ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों के करियर के लिए पूरी तरह तैयार है और राज्य के लिए मेडल जीतने पर आउट ऑफ टर्न सरकारी नौकरी व अन्य सरकारी नौकरियों में 4% आरक्षण का प्रावधान पहले ही कर दिया गया है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि युवा सोशल मीडिया और रील के बजाय रियल लाइफ पर फोकस करके खेलों में अपना कैरियर बना सकते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 2030 में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और 2036 में संभावित ओलंपिक गेम्स की कोई ना कोई स्पर्धा प्रदेश में आयोजित करने के प्रयास करेगी।

कार्यक्रम में महासचिव अलम्पिक एसो डॉ डी के सिंह, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की ने सभी अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन किया व खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उत्तरांचल ओलंपिक संघ महासचिव डीके सिंह, उत्तराखंड वालीबाल संघ महासचिव सपना राणा, उत्तराखंड साइकलिंग संघ अध्यक्ष विमल चौधरी, जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष नागेंद्र शर्मा, जिला खेल अधिकारी जानकी कार्की, जिला युवा कल्याण अधिकारी भूपेंद्र रावत आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.