Breaking News

खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,समाधान के दिए निर्देश

खटीमा दौरे के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं,समाधान के दिए निर्देश

ख़बरीलाल ख़ोज,खटीमा : माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन शनिवार को कैंप कार्यालय लोहियाहेड एवं हेलीपेड पर जनप्रतिनिधियों तथा आमजन से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

Advertisement

मुख्यमंत्री के समक्ष विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दे रखे, जिस पर मुख्यमंत्री ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर महापौर विकास शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष खटीमा रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर ‘डब्बू’, जिला अध्यक्ष कमल जिंदल, जिलाधिकारी ऊधमसिंह नगर नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चंपावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी सिटी डॉ. उत्तम सिंह नेगी, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.