Breaking News

कलेक्ट्रेट में महिला का धरना, अवैध कब्जे के आरोपों पर प्रशासन सख्त

जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, भूमि विवाद प्रकरण में निष्पक्ष जांच के निर्देश

रुद्रपुर: (ख़बरीलाल खोज)- कलेक्ट्रेट परिसर में भूमि विवाद से संबंधित एक महिला द्वारा धरना दिए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। अपर जिलाधिकारी श्री कौस्तुभ मिश्रा स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित महिला को न्याय का पूर्ण आश्वासन दिया।

Advertisement

प्रकरण ग्राम शेखपुरा हसनपुर रहमतगंज, स्वार रामपुर निवासी किंदरजीत कौर पत्नी जगतार सिंह से जुड़ा है, जिनका आरोप है कि उनकी कनोरी काशीपुर बायपास रोड, बाजपुर स्थित भूमि सहित अन्य कृषि भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में मारपीट, धमकी और दबाव बनाने की बात भी सामने आई है।
जैसे ही यह मामला जिला प्रशासन के संज्ञान में आया, एडीएम श्री कौस्तुभ मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर महिला से वार्ता की और भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की निष्पक्ष, तथ्यपरक एवं समयबद्ध जांच कराई जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो।

एडीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि भूमि अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच की जाए तथा दोष पाए जाने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन के इस त्वरित हस्तक्षेप और आश्वासन के बाद महिला एवं उनके साथ आए लोगों ने धरना समाप्त कर दिया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं का समाधान उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी नागरिक के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भूमि विवाद हो या कानून व्यवस्था से जुड़ा कोई भी मामला, प्रशासन हर स्तर पर निष्पक्षता, संवेदनशीलता और सख्ती के साथ कार्रवाई करेगा।

इस अवसर पर एसडीएम गौरव पाण्डे, अमृता शर्मा, सीओ आर डी वर्मा एवं तहसीलदार दिनेश कुटोला आदि मौजूद थे।

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.