Breaking News

2.80 करोड़ का नशा ध्वस्त— 558 किलो गांजा पकड़ा, उधमसिंहनगर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा वार,3 तस्कर गिरफ्तार

2.80 करोड़ का नशा ध्वस्त— 558 किलो गांजा पकड़ा, उधमसिंहनगर पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा वार,3 तस्कर गिरफ्तार

ख़बरीलाल खोज ( मनीश बावा ) रुद्रपुर। जनपद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ 80 लाख रुपये कीमत का 558.78 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने एक कैंटर वाहन सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली रुद्रपुर पुलिस व एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बागवाला फ्लाईओवर के पास सर्विस रोड पर घेराबंदी कर कैंटर संख्या UP81 FT 5851 को रोका। तलाशी के दौरान वाहन में सुतली के गट्ठरों के बीच छिपाकर रखे गए 18 प्लास्टिक कट्टों व तीन बैगों से गांजा बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.80 करोड़ रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय गुप्ता निवासी रुद्रपुर, डीटू यादव व मोहित यादव निवासी मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा उड़ीसा से लाकर रुद्रपुर में सप्लाई किया जाना था। पुलिस मामले में अन्य तस्करों की तलाश कर रही है।
इस संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई गई है और ऐसे अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Advertisement

Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.