Breaking News

ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल — SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन

Share

ऊधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल — SSP अजय गणपति का सख्त एक्शन
रुद्रपुर : ऊधम सिंह नगर में कानून व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। लंबे समय से एक ही थाने और चौकियों में जमे पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में तत्काल प्रभाव से बदलाव कर दिया गया है।
SSP अजय गणपति ने साफ कहा कि एक ही स्थान पर लंबे समय तक तैनाती से कार्यप्रणाली में शिथिलता आ सकती है। इसी को खत्म करने और पुलिसिंग को अधिक पारदर्शी व गतिशील बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

👉 इस बड़े फेरबदल के पीछे मुख्य उद्देश्य:
● स्थानीय स्तर पर पनपने वाले अनुचित गठजोड़ खत्म करना
● पुलिस व्यवस्था में नई ऊर्जा और सजगता लाना
● अपराध नियंत्रण और इंटेलिजेंस नेटवर्क को मजबूत करना
● फरियादियों की समस्याओं का निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करना

SSP ने सभी स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने नए तैनाती स्थल पर तुरंत कार्यभार ग्रहण करें और पूरी ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा के साथ ड्यूटी निभाएं।
👉 इस फैसले को जिले में पुलिसिंग सुधार की दिशा में बड़ा और सख्त कदम माना जा रहा है।


Share
error: Content is protected !!