गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली महावीर ध्वज यात्रा, विधिवत हुआ ध्वज पूजन
श्रीराम का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा और हनुमान जी की भूमिका में सुशील गाबा लेकर चले महावीर ध्वज, नगरवासियों को रामलीला में पहुंचने का दिया निमंत्रण
खबरीलाल खोज (मनीष बावा )रुद्रपुर। नगर की प्राचीन एवं ऐतिहासिक बस स्टैंड वाली श्री रामलीला के मंचन की तैयारियों के बीच गुरुवार को महावीर ध्वज यात्रा श्रद्धा, उल्लास और भक्ति के माहौल में निकाली गई। गाजे-बाजे और आतिशबाजी के बीच निकली यात्रा में युवाओं और श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। यात्रा के समापन पर बस स्टैंड स्थित श्री रामलीला मैदान में महावीर ध्वज का विधिवत पूजन कर स्थापना की गई।
महावीर ध्वज यात्रा का शुभारंभ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पांच मंदिर से हुआ। इस वर्ष श्रीरामचंद्र जी का किरदार निभा रहे मनोज अरोरा और वीर बजरंगबली हनुमान जी की भूमिका निभा रहे रामभक्त सुशील गाबा महावीर ध्वज लेकर यात्रा में आगे चल रहे थे। उनके साथ श्री रामलीला कमेटी, श्री राम नाटक क्लब और श्री सनातन धर्म युवा मंच के पदाधिकारी, कलाकार, युवा एवं श्रद्धालु शामिल हुए।
गाजे-बाजे की धुनों के बीच युवाओं की टोली उत्साह से झूमती रही। आतिशबाजी और पटाखों की गूंज से वातावरण भक्तिमय होने के साथ ही उत्सव के रंग में रंग गया। नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली यात्रा का जगह-जगह लोगों ने स्वागत किया।
यात्रा के दौरान रामलीला कमेटी के सदस्यों और युवाओं ने शहरवासियों को श्री रामलीला के शुभारंभ के निमंत्रण पत्र वितरित किए। लोगों से सपरिवार रामलीला मैदान पहुंचकर प्रभु श्रीराम की लीला का दर्शन करने और ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की गई।
इसके बाद यात्रा बस स्टैंड स्थित श्री रामलीला मैदान पहुंची, जहां विधि-विधान से महावीर ध्वज का पूजन कर उसकी स्थापना की गई।
हनुमान जी की कृपा से दूर होंगी बाधाएं : मनोज गाबा
श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा ने कहा कि महावीर अर्थात बजरंगबली प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। महावीर ध्वज की स्थापना कर रामलीला के सफल आयोजन के लिए हनुमान जी से कृपा और संरक्षण की प्रार्थना की जाती है। मान्यता है कि बजरंगबली की कृपा से भय और बाधाएं दूर होती हैं। उन्होंने कहा कि महावीर ध्वज कलाकारों और आयोजकों को हनुमान जी की भक्ति, विनम्रता और रामकार्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष मनोज गाबा, महामंत्री एवं संचालक सुशील गाबा, कोषाध्यक्ष सीए अमित गंभीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, विजय अरोरा, हरीश अरोरा, महावीर आजाद, सचिव अमित अरोरा बोबी, राकेश सुखीजा, अशोक गुम्बर, डायरेक्टर सुभाष खंडेलवाल, संदीप धीर, ओम प्रकाश अरोरा, अमित चावला, आशीष मिड्ढा, विजय विरमानी, जगदीश टंडन, रघुवीर अरोरा, राज घई, चन्द्र सचदेवा, रवि पूंशी, बिट्टू ग्रोवर, रवि बठला सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
श्री राम नाटक क्लब के अध्यक्ष विशाल भुड्डी, महामंत्री गौरव तनेजा, कोषाध्यक्ष सचिन मुंजाल, संरक्षक मोहन लाल गुड्डी, सरपरस्त हरीश सुखीजा, प्रेम खुराना, राम कृष्ण कन्नौजिया, संजीव आनंद, गुरशरण बब्बर शरणी, निर्देशक आशीष ग्रोवर आशू, गौरव राज बेहड़, मनोज मुंजाल, अनिल तनेजा, सचिव राजकुमार कक्कड़, रमन अरोरा, मनोज अरोरा, नरेश छाबड़ा, पुलकित बांबा, गौरव जग्गा, मोहन अरोरा, वैभव भुड्डी, रोहित खुराना, हर्ष अरोड़ा, अभय भुड्डी, राज ग्रोवर, गर्वित मुंजाल, नीतीश धीर, गोगी नरूला, इदरीस गोला, अग्रिम सचदेवा, सक्षम दुआ, आयुष्मान, सुशील गाबा, आशमन अरोरा, कनव गंभीर, ऐश तनेजा आदि उपस्थित रहे।



