ब्रेकिंग न्यूज़ : रुद्रपुर में रात 10:25 बजे धरती डोली, कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के झटक
रुद्रपुर। मंगलवार रात करीब 10:25 बजे रुद्रपुर और आसपास के कुछ क्षेत्रों में धरती के हिलने की सूचना सामने आई। अचानक महसूस हुए झटकों से लोगों में हलचल मच गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रुद्रपुर के कुछ इलाकों में लोगों ने कुछ सेकेंड तक कंपन महसूस किया। हालांकि, भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। झटके महसूस होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से फोन पर जानकारी ली। फिलहाल किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। आधिकारिक भूकंपीय आंकड़े सामने आने के बाद ही घटना की वास्तविक तीव्रता और केंद्र की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।



