Breaking News

महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित

महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सेवा सप्ताह के अंतर्गत रक्तदान शिविर आयोजित

 

खबरीलाल खोज (मनीश बावा ) रुद्रपुर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल युवा संगठन द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ कृष्णा अस्पताल के चिकित्सक डॉ. गौरव अग्रवाल, श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री एडवोकेट प्रमोद मित्तल ने संयुक्त रूप से किया।

1002046443.jpg

 

इस अवसर पर अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री अर्जुन गुप्ता, महामंत्री श्री अमित जैन, कोषाध्यक्ष श्री रणवीर गुप्ता, महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती उषा अग्रवाल, महामंत्री श्रीमती शालिनी गोयल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती सपना मित्तल सहित समाज के अनेक लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

1002046442.jpg

 

रक्तदान शिविर में अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष श्री अंकित अग्रवाल, महामंत्री श्री दीपक मित्तल एवं कोषाध्यक्ष श्री आयुष गर्ग के नेतृत्व में युवा संगठन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया और समाजसेवा एवं मानव सेवा का संदेश दिया।

1002046441.jpg

 

इस दौरान अमित जिंदल, वैभव मित्तल, अनिकेत जिंदल, शिवांश अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, विनय बंसल, अगम अग्रवाल, पुनीत मित्तल, नितिन अग्रवाल, पारस अग्रवाल, सपना मित्तल शालिनी गोयल एवं मनीष मित्तल एडवोकेट, सचिन अग्रवाल सहित युवा संगठन, महिला समिति की समस्त कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। महाराजा अग्रसेन जी के सेवा, सहयोग और समाजहित के आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए सेवा सप्ताह के माध्यम से मानव सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.