Breaking News

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का बड़ा कदम, रुद्रपुर में शुरू हुआ केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र

उत्तराखंड ग्रामीण बैंक का बड़ा कदम, रुद्रपुर में शुरू हुआ केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र


रुद्रपुर। उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र (सीपीसी) का मंगलवार को आवास विकास स्थित दशमेश नगर द्वार में विधिवत उद्घाटन किया गया। बैंक के अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया। इस दौरान दीप प्रज्वलन, उद्घाटन पट्टिका का अनावरण और केक कटिंग भी की गई।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा, सीपीसी प्रमुख दीपक कोहली, बैंक के अधिकारी-कर्मचारी और ग्राहक मौजूद रहे। सीपीसी प्रमुख ने केंद्र की कार्यप्रणाली और उद्देश्य की जानकारी दी। इसके बाद अतिथियों और बैंक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

बैंक अध्यक्ष हरि हर पटनायक ने कहा कि केंद्रीय प्रसंस्करण केंद्र के माध्यम से ऋण आवेदनों का निपटारा शीघ्र और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। इससे किसानों, व्यवसायियों, विद्यार्थियों और आम ग्राहकों को सीधा लाभ मिलेगा।

क्षेत्रीय प्रबंधक कमल वर्मा ने कहा कि सीपीसी के संचालन से शाखाओं का कार्यभार कम होगा और ग्राहकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

कृषि, एमएसएमई समेत प्राथमिकता क्षेत्र के ऋणों पर फोकस

रुद्रपुर सीपीसी में खुदरा, कृषि, एमएसएमई और प्राथमिकता क्षेत्र से संबंधित ऋण आवेदनों का मूल्यांकन एवं स्वीकृति की जाएगी। इससे ऋण प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित और तेज बनाने के साथ क्षेत्रीय जनता को ऋण की स्वीकृति एवं वितरण में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.