Breaking News

ओलावृष्टि की खबर मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे धामी, खेतों में उतरकर देखा नुकसान

1002052132_cropped.webp

 

ओलावृष्टि की खबर मिलते ही किसानों के बीच पहुंचे धामी, खेतों में उतरकर देखा नुकसान

हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय बदला हेलीकॉप्टर का रुख, बाजपुर में प्रभावित किसानों से मिले मुख्यमंत्री; अधिकारियों को तत्काल सर्वे और समयबद्ध राहत के निर्देश

बाजपुर :  बाजपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हुई भीषण ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा। ओलावृष्टि की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रभावित किसानों के बीच पहुंच गए। हल्द्वानी से देहरादून लौटते समय जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री ने खराब मौसम के बावजूद हेलीकॉप्टर का रुख बाजपुर की ओर कराया। यहां उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के साथ खेतों में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

1002052131_cropped.webp

 

 

मुख्यमंत्री धामी ने प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। किसानों ने उन्हें ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान और अपनी परेशानियों से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने किसानों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

 

खेतों में पहुंचकर लिया नुकसान का जायजा

 

ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री बाजपुर में उतरे और खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से प्रभावित फसलों की स्थिति की जानकारी ली और किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा।

 

तत्काल सर्वे कर राहत देने के निर्देश

 

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों का विस्तृत सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने के लिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। नुकसान के आकलन से लेकर राहत वितरण तक किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है। किसानों के हितों की रक्षा करना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित किसानों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रहते हुए त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.