Breaking News

लालपुर आयुषमान आरोग्य मंदिर पहुंचे अपर सचिव, उपचार व्यवस्था का लिया जायजा

लालपुर आयुषमान आरोग्य मंदिर पहुंचे अपर सचिव, उपचार व्यवस्था का लिया जायजा

(ख़बरीलाल खोज )रुद्रपुर। उत्तराखण्ड शासन के आयुष विभाग के अपर सचिव विजय कुमार जोगदण्डे ने सोमवार को लालपुर स्थित आयुषमान आरोग्य मंदिर (आयुष) केन्द्र का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र में उपलब्ध दवाओं, चिकित्सा उपकरणों एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के दौरान अपर सचिव ने केन्द्र में आने वाले मरीजों की गुणवत्तापूर्ण जांच एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मरीज का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज किया जाए तथा उपचार के बाद मरीजों से फीडबैक भी लिया जाए, ताकि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार किया जा सके।
उन्होंने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देशित किया कि आयुर्वेद उत्कर्ष केन्द्र की सुविधाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, जिससे अधिक से अधिक लोगों को यह जानकारी मिल सके कि केन्द्र पर नियमित रूप से आयुर्वेदिक उपचार एवं स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, तहसीलदार किच्छा गिरीश चन्द्र त्रिपाठी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. निवेदिता जोशी, अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. दीपक सरकार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.