Breaking News

विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ( दिशा) की बैठक मे रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े अनेको विषयो को उठाया

Share

विधायक शिव अरोरा ने जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ( दिशा) की बैठक मे रुद्रपुर विधानसभा से जुड़े अनेको विषयो को उठाया

रुद्रपुर।जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति ( दिशा ) की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार मे सम्पन्न हुई जिसमे रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने विधानसभा रुद्रपुर से जुड़े विषयो को प्रमुखता से उठाया उन्होंने जिला अस्पताल मे डॉक्टर के हुऐ ट्रांसफर के बाद एमरजैंसी डॉक्टर के रूप मे जिनकी आवश्यकता रहती है ऐसे फिजिशियन, गायनी एनेस्थीसिया संबधित डॉक्टर की पूर्ति जिला अस्पताल मे जिले भर मे कार्यरत डॉक्टर को कुछ समय के लिये रुद्रपुर जिला अस्पताल मे उनकी सेवा लेने का सीएमओ को निर्देश दिये जबतक अगले कुछ दिनों मे जिला अस्पताल यहाँ के लिये भेजे गये डॉक्टर अपना कार्यभार ग्रहण नहीं कर लेते। उन्होंने कहाँ जिला मुख्यालय होने के नाते यहां पर मरीजों की संख्या अन्य विधानसभाओं के मुकाबले ज्यादा रहती है इसको देखते हुए आसपास के क्षेत्र में तैनात डॉक्टरों की सेवाएं कुछ दिन यहां ली जाए ताकि यहां स्वास्थ्य सेवा बाधित ना हो।

विधायक ने ग्राम बागवाला के मुख्य मार्ग बनाये जाने के बिषय को भी दिशा की बैठक मे उठाया उन्होंने कहाँ बागवाला के बीचो-बीच से रिंग रोड बनने के कारण बागवाला क्षेत्र का एनएच 74 से सीधा सम्पर्क टूट गया उनको रॉंग साइड सर्विस रोड से 1 किलोमीटर दूर हाइवे के लिये उल्टा आना पड़ता है इसलिये बागवाला गांव हेतु नये मार्ग जो हाइवे को जोड़ता हो उसके नये मार्ग हेतु सर्वें व बनाने का कार्य किया जाना चाहिए।

वही विधायक शिव अरोरा ने ईएसआई हॉस्पिटल जहाँ रुद्रपुर क्षेत्र मे 2 लाख से अधिक पंजीकृत श्रमिक है ऐसे मे ईएसआई हॉस्पिटल में गंभीर रोगियों में मरीजों को रेफर हेतु अत्यंत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है जिस कारण इंप्लांट हॉस्पिटल में वह इलाज से वंचित रह जा रहे हैं कई बार रेफर ना होने की स्थिति में कई मरीजों को जान भी गवानी पड़ी है इसलिये ईएसआई हॉस्पिटल में इलाज के सुविधाओं को बढ़ाये जाने की आवश्यकता है, जिससे पंजीकृत श्रमिकों को वही बेहतर इलाज की सुविधा मिल सके वरना उनको सुविधापूर्ण रेफर किया जाए जिससे कि वह इंप्लांट हॉस्पिटल में अपना इलाज समय रहते करवा ले।

विधायक शिव अरोरा ने कहाँ सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में हुई दिशा की बैठक में उनके द्वारा उठाए गए महत्वपूर्ण विषयों को गंभीरता से लिया जाएगा उन्होंने उम्मीद है उन सभी का समय रहते समाधान निकलेगा।


Share
error: Content is protected !!